माँ शारदे...

माँ शारदे...

By Amit anant

     माँ शारदे के श्री चरणों मे सादर प्रणाम करता हूँ

    Maa Sharde माँ शारदे की महिमा बहुत ही निराली है माँ की कृपा जिस पर हो जाती है उसके जीवन मे बहार आ जाती है माँ शारदे की कृपा बिना लिखना पढ़ना बहुत ही दुर्लभ होता है ,और उन्ही की कृपा से हम सभी को शिक्षा ,संस्कृति और संस्कार मिलते है। और उन्ही के ज्ञान को लेकर हम सभी अनेक ऊँचाइयों को छूते है।माँ सदैव सभी के हृदय में विराजमान रहती है और उन्ही की महिमा से कुछ भी लिखना ,पढ़ना ,बोलना संभव होता है।
    Maa Sharde माँ शारदे का बहुत सुंदर मन्दिर मैहर में है, मैहर सतना जिले मध्य प्रदेश में है और मैहर में शारदा माँ का प्रसिद्ध मन्दिर है जो नैसर्गिक रूप से समृद्ध कैमूर तथा विंध्य की पर्वत श्रेणियों की गोद मे तमसा के तट पर त्रिकूट पर्वत की पर्वत मालाओं के मध्य में उपस्थित है। ऐसा बताया जाता है कि लगभग 600 फुट की ऊंचाई के पहाड़ी पर माँ शारदे अपना निवास स्थान बनाये है और यह ऐतिहासिक मंदिर 108 शक्ति पीठो में से एक माना जाता है और यह भी बताया जाता है कि यह पीठ सतयुग के प्रमुख अवतार प्रभु नरसिंह भगवान के नाम पर 'नरसिंह पीठ' के नाम से भी विख्यात है। 
    Maa Sharde माँ शारदे के बारे में ऐतिहासिक पूरा तथ्यों के आधार पर आल्ह खण्ड के नायक आल्हा-ऊदल दो भाई माँ शारदा के बहुत बड़े भक्त एवं अनन्य उपासक थे और माँ शारदे के निवास स्थान पर्वत के तलहटी में आल्हा-ऊदल का तालाब और बहुत बड़ा अखाड़ा आज भी है। और नवरात्रों में माँ शारदे के दर्शन के लिए पूरे देश विदेश लोग मैहर माता आते है और नवरात्रों में माँ का दरबार बहुत सुंदर सजाया रहता है और बहुत भव्य मेला लगा रहता है।
    Maa Sharde माँ शारदे मंदिर में आज भी सुबह जब माँ के दरबार के खुलते है तो माँ के चरणों मे एक पुष्प पहले से ही चढ़ा रहता है वहां के स्थानीय लोगो का कहना है कि आज भी सबसे पहले आल्हा-ऊदल माँ शारदे की पूजा करके जाते है ।बताया जाता है कि आल्हा -ऊदल माँ शारदे के बहुत बड़े भक्त थे इस लिए आज भी सुबह सर्व प्रथम माँ की पूजा करने आल्हा-ऊदल आते है और आज भी आल्हा -ऊदल का अखाड़ा रोज ताजा-ताजा मिलता है ऐसा लगता है कि आज भी आल्हा -ऊदल उस अखाड़े में आते है।



झुका कर शीश वीणा को सभी मन से पुकारे माँ।
सुना कर गीत छन्दों को सभी तन में उतारे माँ।
सदा माँ कंठ से गाती हमारे प्रेम भावों को,
कृपा माँ की रहे हम पर सभी जन को सुधारें माँ।।

धन्यवाद
@Amit anant
       Delhi

Comments

Popular posts from this blog

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI

विपरीत समय

Svatantrata divas